फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Parties' camps will not be set up within 200 meters of the polling station.

Sant Kabir Nagar News: मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में नहीं लगेगा पार्टियों का कैंप

Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Parties' camps will not be set up within 200 meters of the polling station.
पुलिस लाइंस में आईजी ने चुनाव के तैयारियों की ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती आरके भारद्वाज ने एसपी की उपस्थिति में पुलिस लाइंस सभागार में सभी सीओ, एसओ व अन्य के साथ बैठक की। आईजी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टी का कैंप नहीं लगाया जाएगा। मतदान केंद्र के अन्दर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी, उच्चाधिकारी को दूरभाष पर तत्काल सूचित करें।
आईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करें। साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, सीओ धनघटा अजय प्रताप सिंह, सीओ यातायात केशवनाथ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह सहित अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त व आईजी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ एचआर इंटर काॅलेज व प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई व शौचालय आदि को सुव्यवस्थित रखने, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग व पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।इस दौरान एडीएम जयप्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, सीओ यातायात केशवनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



स्ट्रांग रूम की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज ने संयुक्त रूप में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। एचआरपीजी काॅलेज में बने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम स्थल पर पार्किग व्यवस्था, स्ट्रांग रूम में बिजली आपूर्ति बनाए रखने, साफ-सफाई और शौचालय आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद, सीसीटीवी कैमरा, बैरीकेडिंग व पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ संत कुमार, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, सीओ यातायात केशवनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed