{"_id":"6af8aa9ca4253d3f7006331d","slug":"parking-facilities-on-the-mehdawal-bypass-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160551-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाइपास पर पार्किंग की सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाइपास पर पार्किंग की सहूलियत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर आए दिन जाम की समस्या के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके निदान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मेंहदावल बाईपास से बस्ती की तरफ जाने वाले मार्ग पर पार्किंग स्थल का निर्माण कराया है। जहां यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का भी निर्माण कराया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
शहर में वाहन पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इसका कारण यह है कि अभी तक शहर में कोई स्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पुरानी तहसील परिसर में वाहन पार्किंग बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है लेकिन जमीन मिलने के मामले में प्रगति नहीं हो सकी है। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास पर भी आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
इसको लेकर यातायात पुलिस ने हाईवे के दोनों तरफ करीब दो सौ मीटर तक वाहनों के खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया दिया, जिससे वाहन खड़े करने की समस्या बढ़ गई है। इस समस्या के निदान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है और मेंहदावल बाईपास से बस्ती की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण कराया है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है।