फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Parents' participation was seen in the village education choupal.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम शिक्षा चौपाल में अभिभावकों की दिखी सहभागिता

Sun, 25 Jan 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Parents' participation was seen in the village education choupal.
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय खेवसिया, पौली, मकदुमपुर, बगही, शनिचरा, गोविन्दगंज, अजांव में शनिवार को ग्राम शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम फेलो अंकित तिवारी, बीईओ अर्जुन प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर मालयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब कानवेंट से काम नहीं है। शिक्षकों द्वारा नवाचार के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गंगेश चतुर्वेदी ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से गिनाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश तिवारी ने किया। विद्यालय पर आए हुए अतिथियों का प्रधानाध्यापक हरिओम त्रिपाठी व विपीन वर्मा ने आभार व्यक्त किया। न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक निपुण बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए शिक्षण सामग्री किट सौपा गया। कार्यक्रम में इफतजबी, विजयलक्ष्मी सिंह, सत्यभामा, सरोज यादव, राम मोहन शुक्ला, मनीराम चौहान, रोहित कुमार, आशीष तिवारी, अजय कुमार, इफ्तेखार, सोनू यादव, अलाउद्दीन,हरि राम यादव, मनीराम मौर्य, दीपक यादव,राजन सिंह,बसंत कुमार, मुख्तार अहमद, मुकेश गुप्ता, कामिनी जायसवाल, राजन प्रकाश पांडेय, रजनीश वर्मा, वीर बहादुर, दुर्गेश मौर्य, संजय कुमार, प्रभात यादव, दिनेश कुमार, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed