फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Parents desk will be built in council schools

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में बनेगा अभिभावक डेस्क

Mon, 15 Apr 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Parents desk will be built in council schools
- विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक की होगी बैठक
विज्ञापन

- अभिभावक डेस्क पर मिलेगी योजनओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी अभिभावक डेस्क बनाया जाएगा, जहां पर अभिभावकों को विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी, इसके साथ ही बच्चों का शैक्षिक प्रगति भी बताया जाएगा। इससे अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जाएगी।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय है। इसमे 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अभिभावक निजी स्कूलों की ओर ज्यादा आकर्षित होते है। क्याेंकि इनमें हर महीने मासिक टेस्ट होता है। अभिभावक के साथ बैठक कर बच्चों के बारे में बताया जाता है। जबकि परिषदीय विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं है। अब परिषदीय विद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाने की योजना तैयार हुई है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। समग्र शिक्षा योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारियां दी जाएंगी। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बारे में अभिभावको को बताया जाएगा। उन्हें स्कूल में वापसी का प्रयास भी डेस्क के माध्यम से होगा। वहीं अभिभावक की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो उसका रिकार्ड सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के बौद्धिक विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पहल की गई है। अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के पयास ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे है। सभी स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed