फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   panchyat

पंचायत में भिड़े दो पक्ष,10 का चालान

Fri, 23 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
panchyat
मंदिर की स्थापना को लेकर पंचायत भवन में चल रही थी पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। ग्राम मोहम्मदपुर कठार में निषाद समाज के द्वारा पंचायत भवन के पास निषादराज का मंदिर स्थापित करने के लिए शुक्रवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत भवन पर हुई पंचायत में दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पुलिस ने किसी तरह दोनो पक्षों को शांत कराया। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों 10 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में गांव के अजय निषाद ने कहा कि शुक्रवार को कुछ लोग निर्माणाधीन मंदिर को उजाड़ रहे थे। समझाने का प्रयास किया गया तो वे लोग मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष के कम्मल उर्फ कमलेश और राम सिंह का आरोप है कि पंचायत भवन के सामने खाली जमीन पर जबरिया मंदिर स्थापित कराया जा रहा था। इस बात को लेकर लोग नाराज थे। बातचीत में विवाद बढ़ गया। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर स्थापना को लेकर ग्रामवासी असंतुष्ट थे। शुक्रवार को इस संबंध में पंचायत बुलाई गई थी जिसमें अधिक संख्या में लोग निर्माण को लेकर सहमत नहीं थे। इसी बीच दोनों पक्ष विवाद करने लगे। चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन के पास निषाद समाज के लोग निषादराज का मंदिर बनवा रहे थे। जिसकी गांव के ही कुछ यादव बिरादरी के लोग विरोध कर रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए एक पक्ष से सात दूूसरे पक्ष से तीन लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed