फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat made a deal for the girl's honor for 1.25 lakhs

पंचायत ने 1.25 लाख में किया किशोरी की अस्मत का सौदा

Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat made a deal for the girl's honor for 1.25 lakhs
पंचायत ने 1.25 लाख में किया किशोरी की अस्मत का सौदा
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी युवक पर जुर्माना लगाकर मामले को किया रफादफा
अब पुलिस कर रही इस तरह के मामले की जानकारी होने से ही इन्कार
दो दिन पहले नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी से आरोपी ने किया था दुष्कर्म
पिता ने एक दिन पहले थाने में की थी शिकायत, पुलिस जांच कर रही थी
धनघटा (संतकबीरनगर)। पंचायत ने किशोरी की अस्मत का सौदा 1.25 लाख रुपये में कर दिया। दुष्कर्म के आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता को तत्काल जुर्माने की रकम दे दी। इस तरह दुष्कर्म के आरोपी को कानूनी शिकंजे से बचा लिया गया। अब पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर रही है। जबकि दुष्कर्म की शिकायत पुलिस में की गई थी। वह जांच भी कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शाम को नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। इसी दौरान उसी के गांव के 18 वर्षीय युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर लौटकर किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। मंगलवार सुबह किशोरी को साथ लेकर पिता थाने गए और तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। कुछ पुलिसकर्मी मौके पर जाकर जांच भी किए।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी के परिवार के एक सदस्य को पुलिस थाने ले गई थी, लेकिन देर शाम उसे छोड़ दिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग मामले में सुलह समझौता कराने के लिए सक्रिय हो गए। बुधवार दोपहर धनघटा में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचों ने किशोरी की अस्मत की कीमत 1.25 लाख रुपये लगाई। कहा कि आरोपी युवक के परिजन यह रकम पीड़िता को दे दें। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने पंचायत की ओर से तय जुर्माने की रकम को तत्काल किशोरी को दे दी। इस तरह मामले को रफादफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसओ केडी सिंह ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने और तहरीर मिलने से ही इन्कार किया है। उनका कहना है कि पता करेंगे यदि मामला सत्य पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed