फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat learning centers will be built at three places worth Rs 21 lakh in the district.

Sant Kabir Nagar News: जिले में 21 लाख से तीन जगह बनेंगे पंचायत लर्निंग सेंटर

Tue, 16 Jul 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayat learning centers will be built at three places worth Rs 21 lakh in the district.
- मेंहदावल ब्लॉक के औरही, हैंसर ब्लॉक के भरतपुरा और पौली ब्लॉक के छितैनी का चयन
विज्ञापन

- प्रति सेंटर के निर्माण में खर्च होगा सात लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले के तीन जगहों पर पंचायत लर्निंग सेंटर बनाया जाएगा। इस पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर कंप्यूटर के साथ ही अन्य उपकरण लगेंगे। आम लोगों को योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें उन पंचायतों को प्रमुखता दी गई है, जिनके की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं का कार्यान्वयन कुशलतापूर्वक किया जा रहा हो। साथ ही सुव्यवस्थित पंचायत भवन-सामुदायिक केंद्र उपलब्ध हो। इसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली और चहारदीवारी उपलब्ध हो। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन की ओर तीन ग्राम पंचायतों में लर्निंग सेंटर की स्थापना का लक्ष्य है। प्रति लर्निंग सेंटर के लिए सात लाख बजट स्वीकृत है। तीन पीएलसी में कुल 21 लाख खर्च किए जाएंगे। लर्निंग सेंटर की स्थापना के लिए यह भी जरूरी है कि ऐसी पंचायत आबादी के बीच हो, जिसकी कनेक्टिविटी जिला, विकासखंड एवं अन्य पंचायतों से हो, ताकि वह प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में अन्य पंचायतों को भी लाभ पहुंचा सके। यही नहीं, पंचायत प्रतिनिधि शिक्षित एवं स्वयं के प्रयासों से आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। साथ ही पंचायत की तरफ से स्वयं के आय के साधन विकसित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा हो। जिले के मेंहदावल ब्लॉक के औरही, हैंसर ब्लॉक के भरतपुरा और पौली ब्लॉक के छितैनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों का चयन पहले चरण में हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में 21 लाख की लागत से पंचायत लर्निंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed