{"_id":"60ae8add8ebc3ebb272b2c53","slug":"panchayat-bhawan-boundry-fell-down-khalilabad-news-gkp395895325","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प योजना में बनी चहारदीवारी गिरकर ध्वस्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प योजना में बनी चहारदीवारी गिरकर ध्वस्त हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्प योजना में बनी चहारदीवारी गिरकर ध्वस्त हुई
ग्रामीणों ने खराब सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विकास क्षेत्र बघौली की मदरहा ग्राम पंचायत की चहारदीवारी खराब निर्माण सामग्री का प्रयोग होने से एक साल में ही गिरकर ध्वस्त हो गई। मामले की जांच करके ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण राजदेव, रामचंद्र, सीताराम व पारस आदि ने बताया कि मदरहा ग्राम पंचायत के कारे खुटवा गांव में स्थित पंचायत भवन का कायाकल्प योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार कराया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत भवन की चहारदीवारी भी बनाई गई थी, किन्तु निर्माण में प्रयुक्त खराब निर्माण सामग्री की वजह से चहारदीवारी एक माह पूर्व गिर गई थी। आरोप है कि इस चहारदीवारी के निर्माण में जिम्मेदारों ने मानक के विपरीत बेहद ही खराब निर्माण सामग्री का प्रयोग किया था। नतीजतन, एक साल के भीतर ही यह चहारदीवारी गिरकर ध्वस्त हो गई। सुरक्षा के लिए बनी इस चहारदीवारी के गिर जाने से आवारा पशुओं व जानवरों का जमावड़ा होने लगा है। इससे परिसर में गंदगी भी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।