फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Padma Shri awardee Dr. Ramchet Chaudhary honored

Sant Kabir Nagar News: पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. रामचेत चौधरी का हुआ सम्मान

Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri awardee Dr. Ramchet Chaudhary honored
संतकबीरनगर। राष्ट्रपति से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित झिंगुरापार निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामचेत चौधरी के सम्मान में शुक्रवार रात शहर के एक रिजार्ट में हुआ। लोगों ने डॉ. रामचेत चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. रामचेत चौधरी ने काला नमक पर शोध कर उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। जो हमारे के लिए गौरव की बात है। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के रहने वाले रामचेत चौधरी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुए।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने कहा कि वास्तव में काला नमक चावल और कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामचेत चौधरी दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। काला नमक के गुणों के बारे में छोटे से बड़े मंचों पर बड़े ही गंभीरता के साथ प्रस्तुत करते देखा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामचेत चौधरी ने कहा कि काला नमक की खेती पहले बहुत कम होती थी, यानी विलुप्त हो चुकी थी। विलुप्त होते काला नमक धान पर वर्षों तक शोध किया और लगातार अपने गोरखपुर स्थित रिसर्च सेंटर शोध कर न सिर्फ काला नमक धान की गुणवत्ता में सुधार किया बल्कि उसे शुगर फ्री भी बनाया। उन्होंने धान की भी कई प्रजातियां तैयार की है और आगे भी इस चावल पर अनुसंधान करने की बात कह रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कौशल चौधरी ने किया। आयोजक अपना दल एस व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर जौनपुर विधायक डाॅ. आरके पटेल, अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी. सिंह, प्रदेश महासचिव राम सिंह, धनघटा विधायक गणेश चौहान, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, चेयरमैन जगत जायसवाल, विवेक पटेल, प्रदीप सिंह सिसोदिया, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed