{"_id":"63c198b5c6cd6e2ae468adb2","slug":"paddy-procurement-slowed-down-in-the-cold-khalilabad-news-gkp4642410134-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड में सुस्त पड़ गई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड में सुस्त पड़ गई धान की खरीद
विज्ञापन
नवीन मंडी में धान केंद्र को निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ रूपेश कुमार। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कड़ाके की ठंड में सुस्त पड़ गई धान की खरीद
केंद्रों पर पड़ा है खरीदा गया धान, नमी से खराब होने की आशंका
संतकबीरनगर। ठंड और कोहरे की वजह से धान खरीद की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। बोरे की कमी से मिल मालिकों के वहां से चावल की आपूर्ति एफसीआई गोदाम पर नहीं हो पा रही है।
धान खरीद के लिए 73 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 98,300 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। धान बेचने के लिए 21,564 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक 17,278 किसानों का सत्यापन हो पाया है। 10,754 किसानों से 77747.692 मीट्रिक टन धान की खरीद का प्रशासन दावा कर रहा है। 47483.571 मीट्रिक टन धान मिल मालिकों के वहां तक पहुंचाया गया है। शेष धान केंद्रों पर पड़ा हुआ है।
प्रशासन की ओर से सीएमआर का 25810 मीट्रिक टन चावल एफसीआई गोदाम तक पहुंचाया गया है। बोरे की कमी से केंद्र प्रभारी जूझ रहे हैं।
बोरे के लिए मिल मालिक और केंद्र प्रभारी पीसीएफ के जिला प्रबंधक के कार्यालय पर हंगामा भी कर चुके हैं। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। इसके बावजूद बोरे की कमी बनी हुई है। किसान अतुल पांडेय, मनमोहन , हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि केंद्र प्रभारी बोरे की कमी बता कर खरीद में आनाकानी कर रहे है।
विज्ञापन
...
कोट
ठंड और कोहरे की वजह से धान खरीद सुस्त हुई है। फिर भी प्रतिदिन करीब 900 मीट्रिक टन धान की खरीद हो रही है। लक्ष्य के सापेक्षा 75 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। बोरे की कमी सिर्फ सीएमआर चावल भेजने के लिए बताई गई है।
- रूपेश सिंह, डिप्टीआरएमओ