Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paddy crop flattened in fields due to rain; risk of rotting.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, सड़ने का खतरा

Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in fields due to rain; risk of rotting.
पौली के लौकियां सिवान में पानी में तैर रही धान की फसल
संतकबीरनगर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। जलभराव के कारण फसल के सड़ने का खतरा बना हुआ है। वहीं, कटाई और मड़ाई का काम भी ठप हो गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 86 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में फसल पककर तैयार हो चुकी थी और कटाई-मड़ाई का काम चल रहा था। इसी बीच पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवा ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भरने से गिरी हुई फसल की कटाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों को आशंका है कि पानी में डूबी फसल सड़ सकती है।
विज्ञापन


जिन किसानों ने धान काटकर खेतों में छोड़ दिया था, उनकी फसल भी बारिश में भीग गई है। इसे सुखाकर घर तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। वहीं, खेतों में खड़ी फसल की कटाई और मड़ाई का काम भी मौसम साफ होने तक रोकना पड़ा है। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण रबी की बुआई भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

सेमरियावां क्षेत्र में भी फसलों को नुकसान
सेमरियावां। क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है और ठंड बढ़ने लगी है। किसानों को कटाई और मड़ाई का काम रोकना पड़ा है।
किसान राम अजोर और जीशान ने बताया कि कटी हुई धान की फसल खेतों में भीग गई है। इसे सुखाकर घर लाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, टेमारहमत, उंचहराकला, सफियाबाद, महुआरी, देवरिया नासिर और कोहरियावां सहित कई गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई है।

किसान अतहर, नफीस अहमद, जावेद अहमद, वसीम, अकरम और नजीर ने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और नुकसान हो सकता है।
कोट
बारिश से फसलों को करीब 15 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक स्थिति जानने के लिए सर्वे कराया जाएगा। किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद ही धान की कटाई और मड़ाई करें।
-डॉ. सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed