फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   overhead tank is making in school land

बिना अनुमति के स्कूल परिसर में हो रहा पानी की टंकी का निर्माण

Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
overhead tank is making in school land
सेमरियावां ब्लाक के करही में स्कूल पर जबरदस्ती जल निगम ठेकेदार द्वारा पानी टंकी निर्माण कार्य फ? - फोटो : KHALILABAD
बिना अनुमति के स्कूल परिसर में हो रहा पानी की टंकी का निर्माण
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने लगाया ठेकेदार पर मनमानी का आरोप
स्कूल में टंकी बनने से बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक की ग्राम पंचायत करही के कंपोजिट विद्यालय परिसर में जल निगम की ओर से बिना विभागीय अनुमति के गांवों में जल सप्लाई के लिए बड़ी पानी की टंकी का निर्माण फिर से शुरू करा दिया है। इससे बच्चों के खेलने के बने मैदान पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्राम प्रधान और इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने जल निगम ठेकेदार की मनमानी को लेकर डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीएसए व अन्य से गुहार लगाई है।
विद्यालय में लगभग 350 छात्र/छात्राएं अध्ययनरत हैं। परिसर में बच्चों के खेलकूद के मैदान के लिए मौजूद जमीन पर जल निगम ठेकादार की ओर से बिना विभागीय अनुमति के पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि स्कूल गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर है। इतनी दूर से गांव में पानी की सप्लाई करने से कोई मतलब नहीं है। गांव में अन्य जगहों पर जमीन मौजूद है। पानी की टंकी के निर्माण होने से बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण हो जाएगा। इससे बच्चों के खेलकूद के अतिरिक्त पठन-पाठन भी प्रभावित होगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक खालिद महमूद ने बताया कि जुलाई में ठेकेदार ने जबरदस्ती निर्माण कार्य शुरू किया तो रोकवा दिया था। चार सितंबर शनिवार से ठेकेदार ने जबरन निर्माण कार्य शुरू किया है। ग्राम प्रधान शमशीदा खातून ने अधिकारियों को पत्र लिखकर बच्चों के हित में निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर स्कूल जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में है। वहां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने शनिवार को फोन से निर्माण कार्य की सूचना दी है। तहसील दिवस के चलते स्कूल नहीं जा सका। ठेकेदार का फोन नंबर लेकर बात की जा रही है। बिना विभागीय अनुमति के निर्माण नहीं हो सकता है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋषिकेश सिंह, बीईओ सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed