फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Overhead tank in Mathiyapar remains incomplete even after three years.

Sant Kabir Nagar News: मठियापार में तीन साल बाद भी ओवरहेड टैंक अधूरा

Thu, 16 Jul 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank in Mathiyapar remains incomplete even after three years.
बेलहर। विकासखंड बेलहर कला क्षेत्र के कई गांवों में बनाई जा रही ग्रामीण पेयजल योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के करीब साढ़े तीन साल बाद भी घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मठियापार सरौवां, डिघवां, पीपरपाती, देवरिया, बसहिया, दुधारा, किठूरी, भिटिया, खोगांपार और बरगदवां गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सात नवंबर 2022 को पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। योजना के तहत गांवों में पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन अब तक घरों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है, क्योंकि टंकी अधूरी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोद दी गई और नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं, इसके बावजूद योजना अधूरी पड़ी है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई। गांव के लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed