{"_id":"64a4558b7c72e49395016246","slug":"over-flow-river-water-khalilabad-news-c-7-1-229158-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। सोमवार को घाघरा नदी बिडहर घाट पर 76. 950 मीटर पर बह रही थी। तो मंगलवार की शाम 77. 650 मीटर पर पहुंच गई। 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर से अधिक नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोग सहम गए हैं।
एमबीडी बांध और घाघरा नदी के मध्य धनघटा तहसील के 38 गांव बसे हुए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यह सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। नदी इस इलाके में कटान भी तेजी से करती है। कटान के कारण गायघाट दक्षिणी गांव के 45 परिवार दो वर्षों में बेघर हो चुके हैं। अब जब कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। तो नदी के जलस्तर में इजाफा होना स्वभाविक है। उधर बारिश शुरू होने के बाद नदी का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन सोमवार और मंगलवार को तेजी के साथ बढ़ोतरी हुआ। इससे कई जगह पर नदी का पानी एमबीडी बांध से सटकर बहने लगा है।
ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके मद्देनजर एमबीडी बांध पर चौकसी बढ़ा दी गई है।