{"_id":"64a455fcb08b463b730003c1","slug":"over-flow-river-water-khalilabad-news-c-7-1-229098-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब पहुंची राप्ती, बांध के किनारे बसे 24 गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब पहुंची राप्ती, बांध के किनारे बसे 24 गांवों में दहशत
Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर ।संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में उछाल आ गया है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 77.60 मीटर पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तटबंध से सटे करीब 24 गांव के लोगों को दहशत में ला दिया है। यहां तैनात अवर अभियंता मंगलवार को तटबंध पर आए ही नहीं। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
करमैनी- बेलौली तटबंध की हालत करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी खस्ता है। अमर उजाला तटबंध की बदहाली पर लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। खबर प्रकाशन के बाद ड्रेनेज खंड द्वितीय के जिम्मेदार जगे तो मंगलवार को रेन कट भरने का कार्य शुरू जरूर हुआ, लेकिन ठेकेदार के जरिये नदी की दिशा से मिट्टी निकालने का मामला गरम हो गया। स्थानीय लोगों ने नदी की दिशा से मिट्टी निकालने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अवर अभियंता से शिकायत की। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान 79.50 मीटर से नदी मात्र एक मीटर 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 77.60 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर के कारण बंधे पर दबाव बढ़ गया है।
यही कारण है कि अचानक राप्ती के जलस्तर में उछाल तटबंध से सटे गांव बेलौली, खैरा, थरौली, डुमरिया बाबू, कुसौना, नगपुर समेत करीब 24 गांव के लोग दहशत जदा हैं। ऊपर से यहां तैनात अवर अभियंता वीरेंद्र यादव, अर्जुन प्रसाद, दिनेश कुमार, सुनील कुमार रौनिहार मंगलवार को तटबंध पर आए ही नहीं। इसकी पुष्टि बंधे पर तैनात कर्मचारियों ने भी की। किलोमीटर जीरो से किलोमीटर दस तक रेनकट, रैटहोल की भरमार थी, जिसे भरने के लिए ठेकेदार लगाए गए हैं, और बंधे पर मिट्टी गिराकर रेन कट भरने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सुनील यादव, शंभू यादव, राम अचल गुप्ता, श्रीनाथ तिवारी, अजय तिवारी, राम प्रताप पांडेय आदि ने बताया कि करमैनी- बेलौली तटबंध पर जलस्तर का दबाव पड़ना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ रहा जलस्तर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर रहा है। तटबंध के रेनकट भरने के लिए विभाग नदी साइड से मिट्टी खनन करा रहा है, जिसके कारण बढ़ते जलस्तर को देखते हुए परेशानी बढ़ सकती है। इसकी शिकायत अवर अभियंता से दर्ज की गई है।
ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना है कि करमैनी-बेलौली तटबंध पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जलस्तर का दबाव कुछ स्थानों पर बांध पर जरूर पड़ रहा है, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। रेनकट, रैटहोल भरने की कार्रवाई चल रही है। नदी साइड से मिट्टी खनन की शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है।