फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Our Courtyard-Our Children, Celebration Program organized in Semriyawan

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में हमारा आंगन-हमारे बच्चे, उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Our Courtyard-Our Children, Celebration Program organized in Semriyawan
ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां में उप​स्थित पदा​धिकारी। संवाद
-विकास खंड के 60 निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक संसाधन केंद्र में मंगलवार को हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व संचालन नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने की।
सीडीपीओ सरोज यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंकीय दक्षता प्राप्त करने हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण किया जाना लक्षित है।
विज्ञापन

प्रदेश को निपुण बनाने हेतु निर्धारित लक्ष्यों की संप्राप्ति आयु पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग के निपुण बच्चों के माध्यम से प्राप्त किया जाना है। इसके अंतर्गत बाल वाटिका आयु वर्ग पांच से छह वर्ष आयु वर्ग एवं विद्यालय में नामांकित कक्षा-एक से दो समस्त बच्चे सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ सरोज यादव ने बालवाटिका एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की निरंतर प्रगति और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग की प्रशंसा की। लक्षित वर्ग के बच्चों को भाषा एवं अंकित दक्षता प्राप्त करने हेतु प्रयासरत हैं। इनके कार्य सराहनीय हैं। संजय द्विवेदी, नोडल शिक्षक अब्दुर्रहीम, मो. आजम, राम निवास, जुबेर अहमद, डॉ. आशीष गौतम, मनोज कुमार ने ब्लॉक को निपुण बनाने हेतु शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक के बारह न्याय पंचायत से चयनित कक्षा एक दो के 60 निपुण बच्चों को स्टेशनरी सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। उत्सव में सर्वेश प्रताप नागवंशी, राम राज, वीना, गुंजन, कृष्णराव, अजीजुल्लाह, अंजलि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed