फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Organic fertilizer will be made from wet garbage in Nagar Panchayat through compost pit

Sant Kabir Nagar News: कंपोस्ट पिट से नगर पंचायत में गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद

Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Organic fertilizer will be made from wet garbage in Nagar Panchayat through compost pit
नगर पंचायत के मंझरिया में कंपोस्ट पिट का कराया जा रहा निर्माण, 39 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा प्रबंध कर जैविक खाद बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बाउंड्री लगाकर कंपोस्टिंग पिट तैयार किया जा रहा है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा से निकलने वाले कचरे से अब कंपोस्ट खाद बनेगी। इसके लिए नगर पंचायत के मंझरिया में कंपोस्ट पिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत से निकलने वाले गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।
कंपोस्ट पिट की लंबाई तीन मीटर व चौड़ाई व गहराई डेढ़ मीटर रखी गई है। इममें कई चैंबर बनाए गए हैं। इनमें कंपोस्ट तैयार होगी। कूड़े को रिसाइकिल करने के लिए सूखे-गीले कचरे को अलग कर खाद बनाएंगे। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। कूड़े के कलेक्शन के लिए गाड़ियां व पालिका कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से कूड़ा ले रहे हैं। आशा की जा रही है कि कूड़े से बनने वाली कंपोस्ट खाद रवि फसल के दौरान नगर पंचायत के स्थानीय लोगों को उपलब्ध करा देगी, जिसे सस्ते दामों में किसान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निकाय को स्वावलंबी बनाने व आय की स्रोत में वृद्धि के लिए यह परियोजना काफी लाभकारी सिद्ध होगी। बताया कि अधिकतर किसानों को खाद की आवश्यकता होती है, जब उन्हें लोकल स्तर पर आसानी से जैविक खाद मिलने लगेगा तो लोग यही खाद खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed