फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to release accused of criminal conspiracy

Sant Kabir Nagar News: आपराधिक षड़यंत्र के आरोपी को रिहा करने का आदेश

Sat, 31 Aug 2024 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Order to release accused of criminal conspiracy
संतकबीरनगर। सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने धोखाधड़ी बेईमानी से संपत्ति के वितरण कूट रचना कर ठगी जाली दस्तावेज का इस्तेमाल कर असली दिखाना आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आरोपी बनाए गए अबरार अहमद की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अबरार अहमद पर आरोप है कि उसने अपंजीकृत वसीयत में गवाह के स्थान पर हस्ताक्षर किए हैं। कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर निवासी जन्नतु निशा ने मामले में मंडलायुक्त बस्ती के यहां प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना में अबरार अहमद का नाम प्रकाश में आया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में अबरार अहमद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत प्रार्थनापत्र सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम की कोर्ट में दाखिल किया। कहा कि वह निर्दोष है। उसने कोई जुर्म नहीं किया है न ही कहीं हस्ताक्षर किए हैं। सुनवाई के बाद आरोपी अबरार अहमद की जमानत स्वीकार करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed