फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to pay Rs 12.75 lakh to the insurance company

संत कबीर नगर: बीमा कंपनी को 12.75 लाख रुपये अदा करने का आदेश

Wed, 15 Feb 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Order to pay Rs 12.75 lakh to the insurance company
पालिसी धारक की वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी मौत
विज्ञापन

बीमा की रकम देने में की जा रही थी आनाकानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पालिसी धारक की मौत के बाद उसके आश्रितों को बीमा की रकम देने में बीमा कंपनी आनाकानी कर रही थी। इस मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने भारतीय जीवन बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया। बीमा कंपनी को बीमित धनराशि समेत कुल 12.75 लाख रुपये अदा करने का आदेश दिया है।
शहर के गांधीनगर निवासी शिवांगिनी सिंह ने अधिवक्ता अन्जय कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल कर कहा कि उसके पति शिव विजय सिंह ने 19 अप्रैल 2017 को पांच लाख रुपये का पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम से लिया था। उसका मासिक प्रीमियम 1,933 रुपये था। उसके पति छह जुलाई 2019 को मई व जून 2019 तक के प्रीमियम का भुगतान विलंब शुल्क के साथ किया है। 18 अगस्त 2019 को उसके पति की गौतमबुद्धनगर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

बीमा कंपनी ने पालिसी कालातीत होने का हवाला देते हुए दावे की धनराशि देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पति की असमय मृत्यु होने की वजह से दावे की धनराशि पाने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन कहीं सुनवाई नही हुई। थक-हारकर जिला उपभोक्ता आयोग की शरण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, सदस्य सुशील देव व महिला सदस्य संतोष ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। परिवादिनी व उसके बच्चों के साक्ष्य के उपरांत एलआईसी के खिलाफ फैसला सुनाया। बीमित धनराशि पांच लाख रुपये व दुर्घटना हित लाभ रुपये पांच लाख, अनुग्रह धनराशि रुपये 2.50 लाख तथा क्षतिपूर्ति व वाद व्यय के रूप में 25 हजार रुपये कुल 12.75 लाख रुपये बीमा धारक के मृत्यु तिथि से वास्तविक भुगतान की तिथि तक आठ प्रतिशत ब्याज साथ 60 दिनों के भीतर परिवादिनी को अदा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed