{"_id":"683de4d4bb41015357009a09","slug":"order-to-pay-60-thousand-rupees-as-compensation-for-giving-two-hajmola-instead-of-four-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133543-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार की जगह दो हाजमोला देने पर 60 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार की जगह दो हाजमोला देने पर 60 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश
Mon, 02 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने हाजमोला के पैकेट में चार टैबलेट की जगह दो टैबलेट मिलने के मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है। अदालत ने 60 दिन के भीतर हाजमोला की कीमत एक रुपये 10 प्रतिशत ब्याज समेत 60 हजार रुपये अतिरिक्त अदा करने का आदेश दिया है।
मुखलिसपुर रोड निवासिनी तान्या श्रीवास्तव ने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से वाद दाखिल कर कहा कि उन्होंने ओम मेडिकल स्टोर से दिनांक दो जुलाई 2024 को दो रुपये में हाजमोला का दो पैकेट क्रय किया। पैकेट के अंदर चार हाजमोला का होना ऊपर लिखा हुआ था। पैकेट को खोलने पर सिर्फ दो हाजमोला मिला। दूसरे पैकेट को टटोलने पर भी सिर्फ दो हाजमोला का होना प्रतीत हुआ। उन्होंने मामले को जिला उपभोक्ता फोरम में दाखिल किया। मामले में हाजमोला कंपनी उपस्थित होकर अपना बहस भी सुनाया, जिसे अपर्याप्त मानते हुए न्यायालय ने परिवाद को स्वीकार किया।
न्यायालय ने पत्रावली पर दाखिल प्रपत्रों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत पैकेट में दो हाजमोला का कम होना सेवा में कमी माना। हाजमोला की कीमत एक रुपये क्रय करने के दिनांक से वास्तविक भुगतान की तिथि तक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करने का आदेश कंपनी व विक्रेता को दिया है। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में 60 हजार रुपये अतिरिक्त अदा करना होगा।