Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Opposition is against the women's reservation bill

Sant Kabir Nagar News: महिला आरक्षण बिल का विरोधी है विपक्ष

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition is against the women's reservation bill
रैली में लोगों का अ​भिवादन करते सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर। संवाद
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने यह साबित कर दिया कि वह महिला विरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में जब महिला आरक्षण बिल लेकर आए तो समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। सुभासपा अध्यक्ष रविवार को खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल में पार्टी की सामाजिक समरसता रैली को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में जो बेटियां पढ़-लिख रही हैं, उन्हें राजनीति में लाएं। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद जागरूक महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि 10 जून से 10 दिन तक बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेला लगेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करें, वह इलाज में मदद करेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने अब तक 21 करोड़ से ज्यादा रुपया गरीबों के इलाज के लिए खर्च किया है। तहसील, ब्लॉक व थाने से कोई दिक्कत है तो पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करें, वह आपकी मदद करेंगे। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में आप लोगों ने यहां आकर साबित कर दिया कि आप पार्टी के सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट गई है। रैली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, जितेंद्र सिंह, ब्रजभूषण मिश्रा, सुनील सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महागणेश चौबे, सीता राजभर, प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ बृजभूषण मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रामचंद्र निषाद, मंडल उपाध्यक्ष बस्ती आनंद राजभर, उमेश राजभर, मुमताज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed