फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   opposed with black ribbon

पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

Thu, 17 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
opposed with black ribbon
एजिटेशन करते कर्मी
मेंहदावल/धनघटा। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की समन्वय समिति के सदस्यों ने तीन सूत्री मांगें पूरी करने के लिए प्रांतीय संगठन के निर्देश पर गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।  विकास खंड मेंहदावल पर सचिव मैनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि संगठन लगातार सरकार से मांग कर रहा है कि सचिवों की शैक्षिक योग्यता को स्नातक के साथ ओ लेवल किया जाए।
विज्ञापन


यह नियम कई राज्यों में लागू है। प्रदेश में इसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों को 1900 पे बैंड के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 2800 किए जाने की मांग की जा रही है। कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारी 16 से 25 मई तक मांगों के समर्थन में काली पट्टी को बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद यदि उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस दौरान सचिव नेहा सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, सतीश कुशवाहा, देवप्रताप सिंह, मार्कंडेय पांडेय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।  

 पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो वह अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होगे। पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन पे ग्रेड में बढ़ोत्तरी समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध स्वरूप जिस अभियान की शंखनाद हुई है। वह 25 मई तक अनवरत जारी रहेगा।


इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी इंद्रेश यादव, एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी एकता सिंह, किशन कुमार यादव, अजीत नाथ शर्मा, शिवेंद्र कुमार, रमेश चंद, निधि मिश्रा, सूर्यकरन चौधरी, विश्राम, विष्णु देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed