{"_id":"5b103aae4f1c1bb0318b476e","slug":"oppose-of-bribing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशनखोरी के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशनखोरी के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हैंसर ब्लाक पर प्रदर्शन करते प्रधान ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। कमीशनखोरी के खिलाफ गुरुवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय पर जुटे ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अब किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा उसे एकजुट होकर करेंगे। बुधवार को बैठक कर ग्राम प्रधानाें नेे कमीशनखोरी के खिलाफ मुहिम छेड़ने की रणनीति बनाई बनाई थी।
राजन राय ने कहा कि बीडीओ गुरुवार को ब्लॉक पर नहीं आए। इससे उनके समक्ष प्रधान अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। काफी देर तक बीडीओ के आने का इंतजार करने के बाद प्रधानों ने उनके कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानों का कहना था कि ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारी मनमानी पर तुले हुए हैं। वह बगैर कमीशन लिए कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे मनरेगा समेत अन्य योजनाओं का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
राजन राय ने कहा कि यहां के अधिकारी प्रधानों को गुमराह भी कर रहे हैं, जिससे प्रधानों की लड़ाई कमजोर हो जाए। लेकिन ऐसा किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए आपसी मतभेदों को भूलकर प्रधान संघर्ष करेंगे। इस मौके पर हरीशचंद्र यादव, हरीशंकर राय, जयराम यादव, सुशील कुमार, डांक्टर सत्यप्रकाश, बृजेश यादव, वीरेंद्र, चंद्रशेखर मिश्र, रामललीत शर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।