फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Open the way or else the sugarcane will dry up

Sant Kabir Nagar News: साहब! रास्ता खुलवाएं वरना खेत में सूख जाएगा गन्ना

Mon, 27 Feb 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Open the way or else the sugarcane will dry up
कलेक्ट्रेट में डीएम से फरियाद करते पीपरा कलां गांव के लोग।संवाद
जनता दरबार में पिपरा कला के ग्रामीणों ने लगाई डीएम से मदद की गुहार
विज्ञापन

फोटो के साथ---
एसडीएम को अतिशीघ्र समस्या समाधान कराए जाने के दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत डीएम संदीप कुमार ने पहले दिन सोमवार को जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान पिपरा कला गांव के कुछ फरियादियों ने आवेदन पत्र दिया। फरियादियों का आरोप है कि बगीचे से होकर लोग आते-जाते थे और खेती का कार्य करते थे। रास्ता बंद कर दिए जाने से दिक्कत हो रही है। रास्ता खुलवाइए वरना खेत में ही गन्ना सूख जाएगा। डीएम ने तत्काल एसडीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान कराए जाने का निर्देश दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी अर्जुन प्रसाद, जलिराम चौधरी, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, शेषराम चौधरी, लवकुश चौधरी, कुलदीप चौधरी, सतीश चौधरी, राजेश कुमार ,शत्रुघ्न चौधरी, जगदीश चौधरी आदि ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि उन लोगों का सामूहिक रास्ता नहीं है। खेत से गन्ना ढुलाई का कार्य ट्रैक्टर से होता हैं। ट्रैक्टर बगीचे से होकर पिछले 50-55 वर्षो से होता है। बाग मालिकों में से कुछ लोगों ने रास्ता अवरुद्घ कर दिया है। जिसकी वजह से गन्ना को चीनी मिल तक ले जाने में समस्या है। लोगों ने डीएम से मांग की है कि रास्ता खुलवाएं अन्यथा खेत में ही गन्ना सूख जाएगा। उन लोगों की पूंजी ही बर्बाद हो जाएगी। गन्ना के बाद उसी खेत में गेहूं की बुवाई भी करनी है। डीएम संदीप कुमार ने फोन कर एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि समस्या का समाधान अतिशीघ्र कराएं।
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल तहसील के बेलौली गांव निवासी दिव्यांग लल्लन यादव पुत्र किशुन यादव ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में शामिल था। जबकि वर्तमान में उसका नाम सूची से हटा दिया गया। 13 फरवरी को पूर्व डीएम प्रेम रंजन सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। 20 फरवरी को तहसील दिवस में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिव्यांग होने के साथ ही उसके पास आवास नहीं हैं। उसका नाम आवास की सूची में शामिल कराते हुए योजना का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने सीडीओ को प्रकरण की जांच कराकर पात्रता के आधार पर पीड़ित को योजना का लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें जमीन संबंधी प्राप्त हुई हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व की टीम लगाई जाएगी। संबंधित तहसील के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण में पुलिस की मदद लें और मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। जनता की शिकायतों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।
संदीप कुमार,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed