फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Only seven quintals of paddy could be procured in 13 days.

Sant Kabir Nagar News: 13 दिन में सात क्विंटल धान की ही हो सकी खरीद

Fri, 14 Nov 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Only seven quintals of paddy could be procured in 13 days.
सेमरियावां। किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए सेमरियावां ब्लाॅक के टेमा रहमत स्थित खाद्य विपणन कार्यालय पर संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान तौल की गति काफी धीमी है। खरीद शुरू हुए करीब 13 दिन बीत जाने के बाद भी एक किसान से मात्र सात क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। केंद्र पर अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है। यह खरीद 28 फरवरी तक होनी है। इसके लिए सभी धान क्रय केंद्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का धान नजदीकी स्तर पर खरीद करने के लिए विभिन्न केंद्र संचालित किया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष सरकारी धान क्रय केंद्र टेमारहमत पर लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीद करने का लक्ष्य मिला है। धान कामन का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड-वन 2389 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा प्रति कुन्तल 20 रुपये उतराई व छनाई भी किसानों को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि अभी अधिकांश किसानों के खेतों में काफी नमी के चलते धान की कटाई नहीं हो पाई है। कई जगह तो खेतों में पानी होने के चलते किसान अभी पानी निकाल रहे हैं। ऐसे में फसल कटने में अभी समय लगने की उम्मीद है। किसानों से अपने धान को अच्छी तरह से सूखाकर क्रय केंद्रों पर लाने की अपील किया जा रहा है। खरीद करने के लिए विपणन शाखा टेमारहमत को केंद्र बनाया गया है। अब तक धान विक्रय के लिए 150 से अधिक कृषक पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed