{"_id":"58596d374f1c1b1a56e39fa2","slug":"only-bjp-honours-backwards-says-rameshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में ही है पिछड़े वर्ग का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में ही है पिछड़े वर्ग का सम्मान
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान सभा के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों का सम्मान भाजपा मेें ही सुरक्षित है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव मेें पिछड़ा वर्ग अन्य दलों को सबक सिखाएगा। कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसका आम जनता खुले मन से स्वागत कर रही है, लेकिन विपक्षी दल कालेधन वालों के साथ है।
पुराने पुलिस लाइन में खलीलाबाद व मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंगलवार को उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरूआत की। इससे गरीब महिलाओं को अब चूल्हा फूंकने से राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। इससे मुक्त पाने के लिए जनता विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर सपा व बसपा पर पड़ा है। यही कारण है कि दोनों दलों के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने कहा कि भय, भूख व भ्रष्टाचार मिटाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार काम कर रही है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी तो इसमें और तेजी आएगी।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़े कदम उठाएं। जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की वहीं खाद की दर कम हुई है। सम्मेलन के प्रभारी श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि पिछड़ों के लिए भाजपा ही काम कर रही है।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने किया, जबकि वरिष्ठ नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, गंगा सिंह सैथवार, कुमार अशोक पांडेय, राकेश मिश्रा, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, प्रहलाद चौधरी, पीयूष सिंह, धनंजय पांडेय, हरिकेश चौरसिया, विवेकानंद वर्मा, अश्वनी चौरसिया, मनीराम यादव, निरंजन लोहिया, घनश्याम दास, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, अवधेश चौरसिया, अशोक मौर्य, ज्ञानेंद्र मिश्र, हैपी राय, राजन यादव, राजीव यादव, चंद्रेश प्रजापति, संजय विश्वकर्मा, संगीता वर्मा, किरन प्रजापति, मणिशंकर यादव आदि लोग मौजूद थे।