{"_id":"6b072519385a413667069afa","slug":"only-5538-people-registered-their-details-in-10-days-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161145-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 दिन में सिर्फ 5538 लोगों ने दर्ज कराया ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 दिन में सिर्फ 5538 लोगों ने दर्ज कराया ब्योरा
विज्ञापन
सेमरियावां। जनगणना-2027 के तहत घर बैठे परिवार का ब्योरा दर्ज कराने की स्वगणना मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। निर्धारित 15 दिनों में से 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बुधवार तक खलीलाबाद तहसील में महज 5538 लोगों ने ही पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराई है। कम भागीदारी के बीच पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। स्वगणना के लिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन और सत्यापन करना होता है। इस दौरान कई लोगों को सत्यापन विफल होने का संदेश मिल रहा है। इससे प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। लोगों के अनुसार, वेबसाइट और सर्वर की धीमी गति, बार-बार पोर्टल बंद होने तथा फॉर्म सबमिट नहीं होने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
कई बार पूरा विवरण भरने के बाद भी फॉर्म जमा नहीं हो पाता, जिससे दोबारा पूरी प्रक्रिया करनी पड़ती है। स्वगणना में एक व्यक्ति को परिवार से जुड़े 40 सवालों के जवाब देने के साथ प्रत्येक सदस्य का विवरण भी दर्ज करना होता है। लंबी प्रक्रिया और डिजिटल जानकारी के अभाव में भी लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
कुछ लोग फॉर्म भरना शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ दे रहे हैं। इरशाद अहमद, राजकुमार और दयाराम ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण लोग चाहकर भी स्वगणना नहीं कर पा रहे हैं।