{"_id":"63f7a49a118b906a7a0e8a66","slug":"only-17-units-of-blood-in-the-blood-bank-khalilabad-news-c-7-1-64362-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लड बैंक में सिर्फ 17 यूनिट खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लड बैंक में सिर्फ 17 यूनिट खून
Thu, 23 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी स्थित ब्लड बैंक का भवन। संवाद
स्वयं सेवी संस्थाओं से शिविर लगाकर कमी को दूर करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के परिसर में बने जिला ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। मात्र 17 यूनिट खून बचा है।
ब्लड बैंक खलीलाबाद में 300 यूनिट खून रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में खून की कमी ने विभाग को परेशानी में डाल दिया है। वैसे स्वयं सेवी संस्थाएं इस कमी को दूर करने के लिए हर माह शिविर लगाती हैं, इधर दो माह से शिविर न लगने के कारण ब्लड बैंक को खून की कमी झेलनी पड़ रही है।
यदि मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती है तो उससे खून के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। उसे बस डोनर देना पड़ता है। मरीज किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है तो उसे डोनर के साथ ही निर्धारित शुल्क 1050 रुपये जमा करना पड़ता है। ब्लड बैंक में वर्तमान में ए पॉजिटिव खून दो यूनिट, बी पॉजिटिव तीन यूनिट और बी निगेटिव तीन यूनिट बचा है, जबकि ओ पॉजिटिव खून नौ यूनिट हैं।
ब्लड बैंक में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज खून के लिए आते हैं। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि खून की कमी को दूर करने के लिए हैंसर में 26 फरवरी को एक स्वयं सेवी संस्था शिविर लगाने जा रहा है। नाथनगर में भी शिविर लग रहा है। स्वयं सेवी संस्था के लोगों से शिविर लगाकर ब्लड डोनेट कराने की सिफारिश की गई है।