फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Online entries invited for short film competition

Sant Kabir Nagar News: लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन प्रविष्टिया मांगी

Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Online entries invited for short film competition
संतकबीरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि जनपद के कॉलेज, गैर सरकारी संगठन, ग्राम पंचायत आदि को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के द्वारा अवगत कराया है कि आयोग ने वर्ष 2015 में मानवाधिकारों पर एक लघु फिल्म प्रतियोगिता की स्थापना की है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में इसके 11वें संस्करण के लिए देश के सभी नागरिकों से ऑनलाइन प्रविष्टियां आयोजित की गई हैं चाहे वे किसी भी आयु वर्ग के हों प्रथम, द्वितीय व तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार राशि दो लाख रुपये, एक लाख 50 हजार रुपये, एक लाख रुपये होगी। आयोग तीन नकद पुरस्कारों, प्रमाण पत्रों और ट्राॅफी के अलावा अधिकतम 04 फिल्मों को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ विशेष उल्लेख का प्रमाण पत्र देने पर भी विचार कर सकता है, यदि ज्यूरी द्वारा ऐसा करने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन

फिल्में हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है, साथ ही अंग्रेजी या अंग्रेजी में उपशीर्षक हो सकती है। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम तीन मिनट और अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। प्रविष्टियां Google Drive का उपयोग करके nhrcshortfilm@gmail.com पर ऑनलाइन भेजी जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed