{"_id":"63c83aee4285cb6c951bbdee","slug":"one-youngman-died-in-accident-khalilabad-news-gkp4647582133-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसा
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के टिकुईकोल गांव के पास बुधवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी में जुट गई। इधर घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि टिकुईकोल बाबू निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र राजभर पुत्र जोखू राजभर बुधवार देर शाम पैदल ही गांव की सड़क की ओर से टहलने गए थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेंद्र राजभर घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। परिजन घायल को लेकर सीएचसी नाथनगर गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।