{"_id":"5e3c52308ebc3ee60172f0fb","slug":"one-work-ka-two-peament-khalilabad-news-gkp340051378","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कार्य का ले लिया दो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कार्य का ले लिया दो भुगतान
विज्ञापन
एक ही कार्य का ले लिया दो बार भुगतान
संतकबीरनगर। सेमरियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत बन्नी में हुई शिकायत पर जांच में खामियां उजागर हुई। जांच में पाया गया कि दो वित्तीय वर्षों में एक ही कार्य का दो बार भुगतान लिया गया। जांच में प्रधान और सचिव दोषी पाए गए हैं। प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत बन्नी निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद हद्दीस ने गांव में कराए गए कार्य में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने तीन नवंबर को प्रकरण की जांच के लिए नलकूप खंड के एक्सईएन लालचंद्र और ड्रेनेज खंड दो के सहायक अभियंता सतीश चंद्र को जांच अधिकारी नामित किया था। जांच टीम ने आरोपों की जांच करके 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित किया। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय पर इकोफ्रेंडली शौचालय का निर्माण वित्तीय वर्ष 2017-18 में कराया गया हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में विद्यालय पर शौचालय के मरम्मत कार्य पर भुगतान किया गया है, जो नियमानुसार नहीं है। जबकि प्राथमिक विद्यालय पर कोई दूसरा शौचालय निर्मित नहीं है।
मेन रोड से सुहेल के स्कूल तक खंडजा इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ है। इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिससे स्पष्ट हो कि यह कार्य वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिला पंचायत के जरिए कराया गया है। पिच रोड से उमर के घर तक की कुल दूूरी करीब 31 मीटर है, जिसमें दस मीटर पुराना खडंजा कार्य है तथा शेष 22 मीटर नया खडंजा लगाया गया है। भुगतान प्राक्कलन के अनुसार किया गया है तो न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जुबेर के भट्ठा से मकबूल के खेत तक खडंजा के कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में 121075 एवं कार्य के मरम्मत पर वित्तीय वर्ष 73515 रुपये का भुगतान किया गया है। मस्जिद से हरिराम के घर तक वित्तीय वर्ष 2017-18 में इंटरलाकिंग कार्य पर 229050 रुपये का भुगतान किया गया है। पुन: वित्तीय वर्ष 2018-19 में उसी कार्य पर 100000 रुपये का भुगतान किया गया है, जो तर्क संगत नहीं है। दुलारे के घर से इस्तियाक के घर तक वित्तीय वर्ष 2017-18 में इंटरलाकिंग एवं नाली ढक्कन के निर्माण पर 239911 रुपये का भुगतान किया गया है। पुन: राम प्यारे के घर से शिवदास के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में 200130 रुपये का भुगतान किया जाना दर्शाया गया है। तथ्यों के अनुसार कार्य की ओवर लैपिंग पाई गई। जांच में प्रधान और सचिव को अनियमितता का दोषी पाया गया है। सीडीओ ने बताया कि प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।