फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One tank, 25 wards, drinking water supply only to half the population

Sant Kabir Nagar News: एक टंकी, 25 वार्ड, आधी आबादी को ही पेयजल की आपूर्ति

Tue, 09 Apr 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
One tank, 25 wards, drinking water supply only to half the population
शहर के बदरहिया में नगरपालिका की ओर से बनवाया गया पानी की टंकी। संवाद
- 12 वार्डों में जैसे-तैसे पानी की सप्लाई दी जा रही है, विस्तारित क्षेत्र में व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बरईटोला में बने 2200 किलोलीटर क्षमता के पानी की टंकी से नगर पालिका के 12 वार्डों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। 25 वार्डों में से आधे शहर यानि 12 वार्ड में जलापूर्ति की जा रही है। जबकि 13 वार्ड के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।
सीमा विस्तार के बाद पालिका परिषद खलीलाबाद की कुल आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी है, लेकिन सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने में पालिका प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। स्थिति यह है कि शहर के मड़या, औद्योगिक आस्थान, बगहिया सहित नई बसी कालोनियों और सीमा विस्तारित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। अभी पेयजल आपूर्ति के लिए जो व्यवस्था है, इसके तहत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए 2200 सौ किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बना है। साथ ही चार नलकूप बनवाएं गए हैं, लेकिन इनमें से एक नलकूप पूरी तरह से बेकार हो गया है।
विज्ञापन

वैसे पालिका प्रशासन का मानना है कि प्रति व्यक्ति औसतन 135 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन जो व्यवस्था है, उसमें आधी आबादी भी कवर नहीं हो पा रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। शहर निवासी राम दयाल, चिरंजीव प्रसाद आदि ने बताया कि जलापूर्ति की व्यवस्था सभी वार्डों में नहीं हैं। जहां आपूर्ति हो रही है, उसमें भी अक्सर दूषित पानी आता है, जो पीने योग्य नहीं रहता है। लोगों ने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पानी का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरईटोला में बनी पानी की टंकी का कोई रिकाॅर्ड नहीं
बरईटोला में बनी पानी की टंकी किसकी है, इसका कब उद्घाटन हुआ और कब बन तैयार हुआ इसका कोई रिकाॅर्ड नहीं है। यह मामला आरटीआई से खुला है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, जल निगम शहरी व जल निगम ग्रामीण के पास इसका कोई रिकाॅर्ड नहीं है। जिसके कारण इसके रखरखाव की समस्या बनी हुई है। हालांकि नगर पालिका इसकी देखरेख करती है।


शहर में सभी मोहल्लों में स्वच्छ पेयजल पहुुंचाने के लिए पेयजल परियोजना की मंजूरी मिली है। इसमें नया ओवरहेड टैंक बनेगा और पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पुरानी पाइपलाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाने का भी कार्य होना है। लोकसभा चुनाव के बाद कार्य शुरू होंगे।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed