फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One seed shop sealed, notice issued to three

बीज की एक दुकान सील, तीन को नोटिस जारी

Tue, 08 Nov 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
One seed shop sealed, notice issued to three
खलीलाबाद के नौरिंगया चौराहे पर खाद बीज की दुकान की जांच करते एसडीएम। - फोटो : KHALILABAD
बीज की एक दुकान सील, तीन को नोटिस जारी
विज्ञापन

- एसडीएम के नेतृत्व में कृषि विभाग ने छापा मारा
संतकबीरनगर। मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 12 दुकानों की जांच हुई। जिसमें एक बीज की दुकान को सीज किया गया तथा तीन को नोटिस जारी किया गया। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 12 दुकानों की जांच की गई। जिसमें समय मौर्या कृषि बीज भंडार पायल पार के संचालक बीज लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। स्टॉक रजिस्टर पर भी किसी प्रकार का कोई अंकन नहीं पाया गया। जिसके बाद रजिस्टर को जब्त कर दुकान को सीज कर दिया गया। इसके बाद किसान सेवा केंद्र नौरंगिया में जांच के दौरान बिक्री रजिस्टर पर गेहूं वितरण नहीं दिखाया गया। जिसके लिए प्रोपराइटर राजीव कुमार चौधरी को नोटिस दिया गया। इसके बाद मौर्य बीज भंडार नौरंगिया पर छापे के दौरान बीज लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया व बताया गया कि उसके द्वारा बीज लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। बिक्री रजिस्टर न उपलब्ध कराने के कारण प्रोपराइटर रमेश मौर्या को नोटिस दिया गया। ग्राम विश्वनाथपुर में पासवान खाद बीज भंडार बंद पाया गया। जिसके लिए इन्हें पृथक से नोटिस भेजा जाएगा। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसान हित में बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक चौधरी, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed