{"_id":"6a8c85e4b54c773c680378a3","slug":"one-rider-killed-in-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156064-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ककरही गांव के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को ककरही के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिली। थाना महुली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में देवरिया गंगा निवासी कुशल (21) पुत्र लालचंद की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के चाचा दीपचंद ने बताया कि उनका भतीजा कुशल दिन में अपने एक साथी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। ककरही गांव के पास उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। कुशल अविवाहित था और घर पर मेहनत मजदूरी करके परिजन का हाथ बंटाता था। उसका एक भाई लवकुश भी घर पर ही रहता है।