फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One lakh 10 thousand Rohu and Mangur fish babies were thrown into Ghaghra river.

Sant Kabir Nagar News: घाघरा नदी में डाले गए एक लाख 10 हजार रोहू और मांगुर मछली के बच्चे

Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
One lakh 10 thousand Rohu and Mangur fish babies were thrown into Ghaghra river.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हैंसर बाजार के बिड़हर घाट के घाघरा नदी में रिवर रैंचिंग एवं गोष्ठी आयोजन हुआ। इसमें 1.10 लाख मेजर कार्प (रोहू, मांगुर मछली का बच्चा) नदी में डाला गया।

सांसद प्रवीण निषाद ने कहाकि जैव विविधता को बढ़ाने व मत्स्य संसाधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के घाघरा के तट पर इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। 1.10 लाख मेजर कार्प का बच्चा घाघरा में डाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में चयनित लाभार्थी शकुंतला निषाद, नीलेश निषाद, शीला देवी, प्रेम प्रकाश, जयप्रकाश निषाद, साधुशरण एवं लाल जी साहनी को अनुदान प्रमाणपत्र वितरित किया गया। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश निषाद ने कहा कि मछुआ समुदाय के साथ- साथ अन्य गरीब व वंचितों के लिए सरकार सतत् प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के जरिए समाज के अंतिम वर्ग का उत्थान किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा निषाद पार्टी जनक नंदिनी निषाद, आनंद त्रिपाठी, धर्मेंद्र निषाद, दिवाकर निषाद, इंद्रजीत निषाद, हिमांशु राय, लाल जी निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed