{"_id":"6999f2a4bdab95a12207486d","slug":"one-killed-one-injured-in-accidents-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-146402-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसों में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसों में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
-धनघटा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शनिवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर खाजो गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली खलीलाबाद के इमलडीहा निवासी दिनेश (36) पुत्र राम प्रकाश शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे धनघटा से बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ा बाजार पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी घटना सुबह करीब 7:00 बजे खाजो गांव के पास हुई। जहां खाजो निवासी रामदयाल (34) पुत्र मिश्रीलाल बाइक से लौहरैया बाजार की तरफ जा रहे थे। सिकरीगंज की तरफ से आए चार पहिया वाहन ने उनको अपने चपेट में ले लिया, जिससे गंभीर रूप से रामदयाल घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां से उन्हेें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।