{"_id":"69ab130168c0583bd3071de2","slug":"one-killed-mother-and-son-injured-in-road-accident-in-huli-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147048-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हुली में मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हुली में मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, मां-बेटे घायल
विज्ञापन
महुली। महुली नाथनगर मार्ग पर शुक्रवार को दिन में दो बाइक सवारों के टकराने से मां बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना महुली कस्बे के नाथनगर महुली मार्ग पर स्थित उत्तर तिराहे के निकट हुई। हादसे में दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
कस्बा निवासी बलराम त्रिपाठी उर्फ लल्लू (48) पुत्र भाष्कर त्रिपाठी शुक्रवार शाम को नाथनगर से महुली लौट रहे थे। इसी दौरान महुली नाथनगर मार्ग के उत्तर तिराहा के निकट सामने से आ रहे स्कूटी सवार मां-बेटे की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बलराम तिवारी और स्कूटी सवार आरती (40) पत्नी अंगद सिंह और उनका बेटा अर्पित सिंह (16) पुत्र अंगद सिंह निवासी बरही थाना सिकरीगंज गोरखपुर को भी गंभीर चोटें आ गई। सूचना पर एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भेज दिया।
घायल की हालत गंभीर होने के कारण बलराम त्रिपाठी और अर्पित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक के अनुसार बलराम त्रिपाठी को सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर है। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।