{"_id":"631b8ec2c2a8a632e21d0e33","slug":"one-girl-and-three-child-dip-in-river-khalilabad-news-gkp4499588117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई समेत तीन सगी बहनों की आमी नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई समेत तीन सगी बहनों की आमी नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
संतकबीरनगर : आमी नदी में डूबे बच्चों की तलाश में गोताखोर। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसेरे भाई समेत तीन सगी बहनों की आमी नदी में डूबने से मौत
पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए नदी में उतरे थे
पुलिस ने लोगों की मदद से दो घंटे में खोजा चारों का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर (संतकबीरनगर)। पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए आमी नदी में उतरे एक युवती समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां सगी बहनें थीं और एक लड़का उनका मौसेरा भाई था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटा खोजने के बाद बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मोहम्मदपुर कठार गांव में घटी।
गोरखपुर जिले के बांसगांव की रहने वाली संजू पत्नी वीरेंद्र कुमार बेटे अजीत (10) के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में अपनी बहन सरोज पत्नी दिनेश के घर आई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे संजू अपने बेटे अजीत और बहन की बेटी रूबी (18), रंजना (11) और दीपाली (6) के साथ गांव के पूरब करीब एक किलोमीटर दूर स्थित आमी नदी में पूजा का सामान विसर्जित करने गई थी। पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए संजू आमी नदी में उतरी तो पीछे से उसका बेटा अजीत और बहन की तीनों बेटियां रूबी, रंजना और दीपाली भी नदी में उतर गए। नदी की गहराई में चले जाने से बेटा और बहन की तीनों बेटियां डूबने लगीं। संजू उनके बचाव के लिए आगे बढ़ी, लेकिन जब खुद डूबने लगी तो किसी तरह नदी से बाहर आ गई। इसके बाद बच्चों के डूबने के बारे में शोर मचाया तो आसपास से ग्रामीण और मगहर चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ चौकी इंचार्ज विजय कुमार दूबे बच्चों को खोजने के लिए नदी में उतर गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चारों का शव नदी से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।