{"_id":"63976a290c1051221363d84e","slug":"one-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp460631337","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर निवासी मृतक याकूब के रोते बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
- पुलिस ने मेंहदावल बाईपास से बस और चालक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघाबाईपास के निकट सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद याकूब पुत्र मुबारक अली अपने ही गांव मोहिउद्दीनपुर में किराने की दुकान चलाते थे। वह सोमवार को बाइक से दुकान का सामान खरीदने खलीलाबाद जा रहे थे। डीघा बाईपास के निकट ओवरब्रिज के पास पीछे से गुजरी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस और उसके चालक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।