{"_id":"6329fad9137ae77ecb217eec","slug":"one-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp451186622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
रोते-बिलखते राजाराम के परिजन। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बूढ़ी बेलहर में सोमवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बाइक और शव को कब्जे में ले लिया।
बूढ़ी बेलहर निवासी पीड़ित बेटे सुधिलाल ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता राजाराम सोमवार को लोहरौली बाजार गए थे। जहां से पैदल ही घर लौट रहे थे। बूढ़ी बेलहर में साधू सिंह की दुकान के समाने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बाइक छोड़ कर चालक भाग निकला। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया। बाइक को कब्जे मे लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।