फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

हादसे में पिता की मौत, बेटा और बड़ी मां घायल

Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
पोस्ट मार्टम हाउस पर मृतक ओम प्रकाश यादव के रोते बिलखते परिजन ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हादसे में पिता की मौत, बेटा और बड़ी मां घायल
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग पर डड़वा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आए
- एक ही बाइक से सवार थे तीनों
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड़डवा चौराहे पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बखिरा क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश यादव पुत्र नरेश यादव अपने 27 वर्षीय बेटे सुनील यादव और बड़ी मां 68 वर्षीय इमिरता देवी पत्नी बितन के साथ एक ही बाइक से बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के रिश्तेदारी में टिकरिया गांव जा रहे थे। रिश्तेदार के घर किसी की मृत्यु हो गई थी। बाइक बेटा सुनील चला रहा था। जबकि दोनों लोग पीछे बैठे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डड़वा चौराहे के पास लोग पहुंचे ही थे उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों लोग घायल हो गए। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed