फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 29 Jan 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सड़क हादसे में मरे जिगना गांव निवासी रामभवन के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

- धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर कठवतिया गांव के पास हुआ हादसा
- घायल को जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरैया। धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर कठवतिया गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ लोहरैया चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को पहले सीएचसी मलौली पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धनघटा क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी 29 वर्षीय रामभवन यादव और 40 वर्षीय गायत्री प्रसाद शुक्ल एक ही बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे जब वह कठवतिया गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनो सड़क पर गिरे गए। राहगीरों ने घटना की सूचना लोहरैया पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो रामभवन की मौत हो चुकी थी। जबकि गायत्री घायल होकर तड़प रहे थे। पुलिस ने गायत्री को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामभवन यादव के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मृतक के भाई रामशब्द की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed