{"_id":"6522f11843595073c2029d9b","slug":"one-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3962-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन
सहजनवां क्षेत्र के भरपही के रहने वाले हैं मृतक विष्णुदेव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत दुर्गा मंदिर चौराहे पर रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र ग्राम भरपहीं निवासी विष्णुदेव यादव पुत्र रामपत यादव 38 वर्ष रविवार की देर शाम मगहर कस्बे से सब्जी खरीद कर वापस घर जाने के लिए हाइवे के दुर्गा मंदिर चौराहे को पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। चेहरे से मृतक की पहचान की जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर मगहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के साथ पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।