{"_id":"5d2caa138ebc3e6cd710d4f3","slug":"one-cow-died-in-nagar-palika-goshala-khalilabad-news-gkp313969517","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के गौशाला में एक पशु की मौत, एक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के गौशाला में एक पशु की मौत, एक बीमार
विज्ञापन
शहर के मड़या मोहल्ले में बने पशु आश्रय केंद्र में रखे गए पशु।
- फोटो : KHALILABAD
नगर पालिका के गौशाला में एक पशु की मौत, एक बीमार
मड़या स्थित गौशाला में 53 पशु रखे गए हैं
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद की तरफ से मड़या में बनी गौशाला में दो पशुओं की हालत बिगड़ गई। इनमें से एक पशु की मौत हो गई है। एक पशु बीमार बताया जा रहा है। पशु की मौत का कारण अफारा नाम की बीमारी बताई जा रही है। ईओ ने गौशाला का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
शहर के छुट्टा पशुओं को रखने के लिए मड़या मोहल्ले में कान्हा पशु आश्रय केंद्र बना हुआ है। इसमें 50 पशुओं को रखने की व्यवस्था है। इस पशु आश्रय केंद्र में 53 पशु रखे हुए थे। दो दिन पहले यहां दो पशु गंभीर रूप से बीमार हो गए। परंतु जिम्मेदारों ने इनकी सुधि नहीं ली। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को इनमें से एक पशु की मौत हो गई जबकि दूसरा भी मरणासन्न अवस्था में था। गौशाला में पशु की मौत होने की खबर से नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है। आनन-फानन में मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया जबकि दूसरे बीमार पशु का उपचार शुरू हुआ। अन्य पशुओं की भी देखभाल बढ़ाई गई। सोमवार को बीमार दूसरे पशु की हालत में कुछ सुधार होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
ईओ बीना सिंह ने बताया कि कान्हा पशु आश्रय में रखे गए 53 में से दो पशु अफारा नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इनका इलाज कराया जा रहा था लेकिन इनमें से एक पशु की मौत हो गई है। दूसरे पशु का इलाज चल रहा है, उसकी हालत अब पहले से बेहतर है। पशु आश्रय केंद्र में रखे गए सभी पशुओं के लिए पर्याप्त चारे का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
तीन पशुपालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश
संतकबीरनगर। शहर में छुट्टा गोवंश की समस्या के निस्तारण के लिए सोमवार को ईओ ने तीन डेयरी का निरीक्षण किया। यहां पाले गए पशुओं को पशुपालकों ने चरने के लिए शहर में छोड़ा हुआ था। ईओ बीना सिंह ने तीनों पशुपालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
ईओ के अनुसार पुरानी तहसील दक्षिणी मोहल्ले में संचालित एक डेयरी में नौ गायें पाली गई थीं, जिनमें से एक गाय की कुछ दिन पहले मौत हो गई जबकि तीन गायें ही डेयरी में बंधी थीं। शेष पांच गायों को खुला छोड़ा गया था। भिटवा टोला में एक डेयर संचालक के पास पांच गायें व तीन भैंस है जिनमें से चार गायों को खुला छोड़ा गया था। इसी मोहल्ले के एक और डेयरी संचालक ने भी अपनी दो गायों को खुला छोड़ा था। ईओ ने सफाई इंचार्ज को इन डेयरी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।