फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one arrested with 1200 bottle wine

दुधारा पुलिस को मिली कामयाबी

Sun, 14 Jul 2019 08:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 1200 bottle wine
दुधारा पुलिस ने पैड़ी के पास से देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
1200 शीशी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने शनिवार की देर शाम बीएमसीटी मार्ग स्थित बहदग्राम पैड़ी के पास से 1200 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी एसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की शाम को एसओ दुधारा प्रदीप सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार से अवैध शराब की बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर एसओ ने दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर बहदग्राम पैड़ी स्थित नोहरा नहर के पास से एक कार को रोका। कार में सवार एक युवक को हिरासत में लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमे हरियाणा की निर्मित 24 पेटी में कुल 1200 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान विपुल कुमार पांडेय पुत्र जटाशंकर पांडेय निवासी बरौली गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि वह सोनीपत हरियाणा से शराब लाकर बिहार जाकर बेचता है।
विज्ञापन

60 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफतार
बखिरा। शनिवार को भेडारा पिकौरा निवासी एक व्यक्ति को आबकारी निरीक्षक ने कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा। मौके से 60 लीटर कच्ची बरामद हुआ। भट्ठी व लहन को नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया की वे आईजीआरएस से मिले प्रार्थना पत्र की जांच में जा रहे थे। रास्ते में भिटवा चौराहे पर बखिरा थाने पर नियुक्त एसआई विजय प्रताप सिंह से कुछ बातचीत कर रहे थे कि भेडारा पिकौरा में एक झोपड़ी में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली। मौके पर टीम के साथ पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति झोपड़ी में भट्ठी पर ड्रम रखकर शराब बनाने के कार्य में लगा है। टीम ने बजरंगी पुत्र जेठू को हिरासत में ले लिया व मौके पर लहन व भट्ठी को नष्ट कर दिया व तीन गैलन में रखा हुआ कुल साठ लीटर कच्ची शराब को कब्जे में ले लिया। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर भेडारा पिकौरा निवासी जेठू को जेल भेज दिया गया।
50 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार
बखिरा। सांथा क्षेत्र के करमा कला मोड़ पर बखिरा पुलिस ने पांच अभियुक्तों को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सांथा चौकी इंचार्ज आनंद सिंह हमराही सिपाहियों के साथ करमाकलां मोड़ के निकट पहुुंचकर घेराबंदी करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी लोगों के पास से पांच अलग-अलग गैलन में दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। समदा (मेंहदावल) निवासी विकास, हरिश्चंद्र, संदीप दुबे, चंद्रप्रकाश व अशोक पासवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed