{"_id":"6aea27920c37dd3d500f04da","slug":"one-accused-arrested-with-900-grams-of-cannabis-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160014-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 900 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 900 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने मंगलवार को 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपुर दक्षिणी गांव में रणजीत बाबा के स्थान के पास छापा मारा। इस दौरान अमिताभ बच्चन पुत्र रामनाथ निवासी नाथनगर, थाना महुली को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धनघटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। इसके बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।