फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the second Monday of Sawan, Shiva devotees will flock to Shiva temples today

Sant Kabir Nagar News: सावन के दूसरे सोमवार पर आज शिवालयों में उमड़ेंगे शिवभक्त

Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan, Shiva devotees will flock to Shiva temples today
जल भरने के लिए देर शाम निकल रहे कांवड़िए
हरिहरपुर। सावन महीने के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। रविवार की शाम से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पूजा सामग्री के इंतजाम में जुट गए हैं। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं। धाम में सरयू से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था भी जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचेगा।
विज्ञापन

श्रावण मास शिव आराधना के लिए सबसे उत्तम मास है। विद्वानों का मत है कि इस पवित्र मास में शिव की आराधना से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में एक महीने तक चलने वाले सावन मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को बैरिकेडिंग कर परिसर में आने वाले चार पहिया वाहनों को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए शिव मंदिर के सामने पोखरे तक बैरिकेडिंग लगाई गई है। महिला पुरुष अलग-अलग लाइनों में जलाभिषेक करेंगे। परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार की घटना को रोकने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। परिसर की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर टेंडर और चिकित्सक की टीम भी मौजूद रहेगी। परिसर में स्थित पोखरे में सुरक्षा के लिए गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। सरयू से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था भी रविवार की रात मंदिर परिसर में पहुंचेगा। कांवड़ियों के ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। रविवार की रात बारह बजे से शिव का जलाभिषेक शुरू होगा जो सोमवार को करीब बारह बजे तक चलता रहेगा।

पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, गंगेश भारती, शक्ति दत्त भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती ने बताया कि मंदिर परिसर में सावन के महीने भर शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान परिसर में आयोजित मेले का भी लोग लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed