फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the orders of the court, a case was registered against five people including the couple.

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case was registered against five people including the couple.
बखिरा। पसाई गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर हसिया, लाठी डंडे लेकर हमला करने का आरोप लगाया। थाना व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर काटकर थक चुके पीड़ित व्यक्ति ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच महीने बाद दंपती, दो बेटी व एक बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर किया।
विज्ञापन


पसाई निवासी वसीकुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान ने बताया चार जनवरी को पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेले थे। चार जनवरी को दोपहर में दो बजे वह किचन की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी याकूब बाहर गदंगी फैला रहे थे। मना करने पर विरोधी नाराज होकर परिवार व अन्य लोगो के साथ लाठी, डंडा, हसिया लेकर घर में घुस आए व हमला कर दिए। घटना से बखिरा पुलिस को अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन न्याय के लिए न्यायालय से गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी दंपती मो. याकूब, खतीजन खातून, बेटे अयूब व दो बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed