फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the first day, the discussion focused on the significance of the Ramayana.

Sant Kabir Nagar News: पहले दिन राम कथा के महात्म्य पर चर्चा

Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the discussion focused on the significance of the Ramayana.
जिला मुख्यालय के गन्ना सहकारी समिति के प्रांगण में श्रीरामकथा कहते हुए आचार्य अवधेश जी महाराज ।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गन्ना सहकारी समिति में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को श्रीराम कथा शुरू हो गई। पहले दिन श्री अयोध्या धाम से आए आचार्य अवधेश ने राम कथा के कथा महात्म्य पर चर्चा की। कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। प्रभु श्रीराम ने स्वयं कहा है कि राम से बड़ा राम का नाम है।
विज्ञापन

मुख्य यजमान पवन राय उर्फ गुल्लू तथा अन्य श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए उन्होंने आगे का कि राम नाम सबसे बड़ा मंत्र है। सदाशिव भोले शंकर भी श्रीराम नाम जपते रहते हैं। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है, वह राम नाम में समाहित है। बच्चे के जन्म में श्री राम के नाम का सोहर होता है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के अवसर पर श्री राम के गीत गाए जाते हैं। यहां तक कि मनुष्य की अंतिम यात्रा में भी राम नाम का ही घोष किया जाता है। राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं। ऐसे ही उनके सेवक हनुमान जी हैं। कलियुग में वे एक ऐसे देवता हैं जो भक्तों की तुरंत सहायता करते हैं। उन्होंने कभी भी अपने पराक्रम का श्रेय स्वयं नहीं लिया। सीता से लौटने के बाद उन्होंने कहा, “सो सब तब प्रताप रघुराई। नाथ न कछू मोरि प्रभुताई।” यह सब तुम्हारा प्रताप है, प्रभु। इसमें मेरी प्रभुता कुछ नहीं है। जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। राम की कृपा वहीं होती है, जहां उनके भक्त रहते हैं। भगवान भक्ति के अधीन होते हैं। श्रद्धापूर्वक की गई भक्ति के आगे वह विवश रहते हैं। भगवान का सच्चा भक्त उन्हें जिस रूप में याद करता है, वह उसी रूप में दर्शन देते हैं। रामकथा में मानस व्यास ने सुंदरकांड की कथा के साथ ही हनुमानजी की भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति की कथा सुनाई।
विज्ञापन

इस दौरान तितौवा हनुमानगढ़ी के महंत हरिनारायण उपाध्याय उर्फ गुड्डू बाबा, आनंद त्रिपाठी, अमित राय, गोलू लाला, गोरखनाथ मिश्र, मार्कंडेय उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा, आनंद शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed