फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On strike, locked in banks

कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों में ताला बंद

Tue, 28 Feb 2017 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 28 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
On strike, locked in banks
खलीलाबाद में एसबीआई के गेट पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मचारी दस सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकों में कोई काम नहीं हुआ। ऐसे में परेशान उपभोक्ताओं का सहारा एटीएम बने। हालांकि रकम निकालने के लिए लोगों को काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। 
विज्ञापन


शहर के स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स, ग्रामीण बैंक आदि की शाखाएं पूरी तरह से बंद रहीं। आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि नोट बंदी के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा बैंक समय के अतिरिक्त किए गए कार्य के उचित भुगतान किया जाए। ग्रेच्यूटी भुगतान अधिनियम 1972 में ग्रेच्यूटी सीमा राशि को समाप्त कर सेवा निवृत्त पर ग्रेच्यूटी व अवकाश नगदीकरण की राशि को पूर्णत: आयकर से मुक्त रखा जाए। कहा कि सभी बैंकों में कामगार, अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति अविलंब करे। बैंक कर्मियों की आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत शीघ्र की जाए।
विज्ञापन


पेंशन संबंधित मुद्दे पूर्व सेवा निवृत्त सहित सभी के लिए पेंशन योजना में केंद्र सरकार की तरह सुधार किया जाए। केंद्र सरकार की तरह सरकार द्वारा स्वीकृत अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू की जाए और सभी बैंको मेें समुचित भर्ती की जाए। जिससे कर्मचारियों की कमी दूर हो सके। इस दौरान सुमित कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार प्रजापति, आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, अरूण कुमार, शशांक सिंह, मनीष कुमार, गौरव, जितेंद्र, विनोद कुमार, मुहम्मद शमीम समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed